
Rajnandgaon: कथित बैगा गिरफ्तार, महिला के साथ अनाचार का आरोप
राजनांदगांव। झाड़फूंक के नाम पर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले कथित बैगा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
झाड़फूंक के बहाने बना संबंध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसी दौरान उसे तुमड़ीबोड़ निवासी कथित बैगा गोपी श्रीवास के बारे में जानकारी मिली। बीमारी से निजात पाने के लिए पीड़िता झाड़फूंक कराने उसके पास पहुंची, जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
आरोपी गोपी श्रीवास ने खुद को अविवाहित बताया और पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और विवाद करने लगा।
पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई
लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोपी श्रीवास को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



