
Rajnandgaon: धान व्यापार करने वाले व्यक्ति ने लगाई फांसी, सिंघोला केंद्र के पास पेड़ पर लटका मिला शव; पुलिस जांच जारी
कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी-बिक्री का काम करने वाले संबलपुर निवासी रामखिलावन साहू (49 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव सिंघोला धान खरीदी केंद्र से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी है, वहीं परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

सिंघोला केंद्र के पास मिला शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव में शोक की लहर, परिजन सदमे में
रामखिलावन साहू की अचानक मौत से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन गहरे सदमे में हैं और आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं व्यापार में घाटा, आर्थिक दबाव या किसी विवाद की वजह से उन्होंने यह कदम तो नहीं उठाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



