
Rajnandgaon पुलिस ने बड़ी चोरी का किया पर्दाफाश, ‘सन्नाटा’ नामक चोर गिरफ्तार
14 लाख रुपये मूल्य के 10 चोरी किए गए वाहन बरामद, दो साल जेल में रह चुका था आरोपी
राजनांदगांव। पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 14 लाख रुपये से अधिक कीमत के 10 चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो बुलेट, छह मोटरसाइकिल और दो स्कूटी शामिल हैं। यह सफलता ‘प्रोजेक्ट त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हासिल की गई।

आदतन चोर ‘सन्नाटा’ गिरफ्तार
थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने दो साल जेल में रह चुके आदतन चोर उमेश कुमार यादव उर्फ “सन्नाटा” की पहचान की। देवरी थाना पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में बरामद किए गए वाहन
पूछताछ में कलेक्ट्रेट की नई स्कूटी, जलाराम के सामने की स्कूटी और पद्मनाभपुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित कुल चार वाहन बरामद किए गए। आरोपी चोरी के वाहन पेट्रोल खत्म होने पर लावारिस छोड़ देता था।
सीसीटीवी फुटेज से ट्रैकिंग
पुलिस ने ठाकुरटोला टोल प्लाजा से गोंदिया तक 75 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चोरी का रूट आमगांव के बाद सीसीटीवी कवरेज से बाहर था। इसके बाद आमगांव थाने से संपर्क कर डेटा साझा किया गया।
अन्य बरामद वाहन और आरोपी
सीसीटीवी नेटवर्क की मदद से पुलिस ने छह और चोरी के वाहन बरामद किए। इनमें कलेक्ट्रेट कर्मचारी की बुलेट, लखोली की बुलेट, दुर्ग की एक बाइक, भदौरिया चौकी की एक बाइक और बाजार से चोरी हुई दो बाइकें शामिल हैं। इस चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी मिथुन ईश्वरगिरी दिवनार्थी वर्तमान में भंडारा जेल में है।
नाबालिग आरोपी
इस गिरोह में एक नाबालिग बालक भी शामिल था, जिसे बाल संप्रेषण गृह में रखा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



