
Rajnandgaon : 1.46 करोड़ का अवैध धान जब्त, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज
नाकेबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार रात रानीतालाव–पाटेकोहरा मार्ग के बीच नाकेबंदी कर की गई चेकिंग के दौरान करीब 1.46 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध धान पकड़ा गया। यह धान महाराष्ट्र की ओर से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।
महाराष्ट्र से आ रहे 6 ट्रक रोके गए
पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका। जांच करने पर इन ट्रकों में बड़ी मात्रा में धान मिला, लेकिन ड्राइवर और मालिक धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

अलग-अलग चेकपोस्ट पर 4 और गाड़ियां पकड़ी गईं
इसके अलावा जिले के विभिन्न चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 4 अन्य गाड़ियों को भी रोका गया। जांच में इन सभी वाहनों में भी अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था। किसी भी वाहन के पास वैध कागजात नहीं पाए गए।
सभी वाहन जब्त, 10 लोगों पर केस
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 वाहनों को जब्त कर लिया है और धान के अवैध परिवहन में शामिल 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
कलेक्टर के निर्देश पर 24 घंटे निगरानी
कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिले की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट और नाकों पर 24 घंटे सघन निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध धान परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



