
राजनांदगांव में चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी: ट्रांसपोर्टर के घर से 3 लाख का सामान चोरी
राजनांदगांव। शहर में चोरी की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के खाली मकान से करीब 3 लाख रुपए का कीमती सामान चोरी हो गया। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, महंगी घड़ियां और अन्य मूल्यवान सामान शामिल हैं। घटना 21 से 22 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई। खाली मकान का ताला तोड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, ट्रांसपोर्टर बलजीत सिंह भाटिया अपने परिवार सहित 21 दिसंबर की शाम रायपुर गए थे। परिवार 22 दिसंबर की शाम घर लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। अलग-अलग कमरे की आलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए गए थे। अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 3 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।

पुलिस ने की जांच शुरू
मालिक की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदेहियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।
अन्य चोरी की घटनाएं भी हुईं
दो दिन पहले ही मानव मंदिर चौक स्थित गणेश मेडिकल से 65 हजार रुपए की चोरी हुई थी। वहीं सोमनी थाना क्षेत्र में मौजूद ब्रार लिमिटेड फैक्ट्री के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपए नगद चोरी कर लिया। चोरों ने आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में भी चोरी का प्रयास किया, जो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



