
राजनांदगांव में SP अंकिता शर्मा ने ली जनरल परेड की सलामी
रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जनरल परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कुल 126 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी परेड में शामिल हुए।

15 जवानों को वेशभूषा, 2 जवानों को परेड ड्रिल हेतु पुरस्कार
परेड निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की वेशभूषा की जांच की। अच्छी वेशभूषा में पाए गए 15 पुलिस जवानों और उत्कृष्ट परेड ड्रिल करने वाले 2 जवानों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया।

रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण
मार्च पास्ट के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने रक्षित केन्द्र स्थित कई शाखाओं—
•एम.टी. शाखा
•आर्मोरी
•क्वार्टगार्ड
•रोजनामचा
•स्टोर शाखा

22 कर्मचारियों की सुनी गुजारिश
परेड के पश्चात एसपी ने रक्षित केन्द्र के 22 कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
अधिकारियों की उपस्थिति
जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, तथा थाना एवं रक्षित केन्द्र के कुल 126 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



