
राजनांदगांव जिला अस्पताल में डायल 112 स्टाफ और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल में डायल 112 के स्टाफ और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, डायल 112 का स्टाफ, जो नशे में धुत्त था, ने पहले एक ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद जब पुलिसकर्मी मुलाहिजा के लिए ड्राइवर को जिला अस्पताल ले गए, तो डायल 112 के कर्मचारी ने वहां मौजूद लालबाग थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डायल 112 का कर्मचारी अक्सर शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मारपीट की घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रही है, क्योंकि कर्मचारियों के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं।
स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



