March 4, 2026
राजिम कुंभ मेले में ठेला दुकानदार से विवाद,जमीन कारोबारी पर ठेला दुकानदार से मारपीट और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप

राजिम कुंभ मेले में ठेला दुकानदार से विवाद,जमीन कारोबारी पर ठेला दुकानदार से मारपीट और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप

Feb 4, 2026

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित राजिम कुंभ मेले के दौरान एक विवादित घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। रायपुर के नवापारा निवासी एक जमीन कारोबारी पर ठेला दुकानदार से मारपीट और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजिम कुंभ मेले में ठेला दुकानदार से विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मेला स्थल पर रायपुर निवासी जमीन कारोबारी अजय तिवारी ने एक ठेला व्यापारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि कारोबारी ने दुकानदार से पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिखाने को कहा, लेकिन आईडी न होने पर उसने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल
घटना के वायरल वीडियो में आरोपी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “ये पठान है, ये थूककर बेचते हैं।” इस बयान के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया। वीडियो में अजय तिवारी की गाड़ी पर ‘सभापति नगर पंचायत राजिम’ लिखा बोर्ड भी साफ नजर आ रहा है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है और सरकार को मेलों में व्यापार करने वाले दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix