
राजिम में दर्दनाक सड़क हादसा: कॉलेज छात्र की मौत, इकलौते बेटे के जाने से परिवार बेसहारा
राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर–छुरा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने 21 वर्षीय कॉलेज छात्र को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लेखराम सिन्हा, निवासी ग्राम बोरिद के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज से लौटने के बाद सड़क किनारे टहल रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, लेखराम सिन्हा नवापारा राजिम स्थित फूलचंद कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शाम वह कॉलेज से घर लौटा और कुछ देर बाद घर के सामने सड़क किनारे टहलने निकला। उसी दौरान तेज रफ्तार पल्सर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 23 एन 9209) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लेखराम मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा 2 नवंबर 2025 की देर शाम का है।
तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान
घटना फिंगेश्वर–छुरा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और लेखराम को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण हादसा गंभीर हो गया। बाइक सवार भी घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



