March 5, 2026
Rajim : नकली कफ सिरप कांड का खुलासा,  मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Rajim : नकली कफ सिरप कांड का खुलासा,  मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Nov 4, 2025

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम में नकली और अमानक कफ सिरप की बिक्री के मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने कुलेश्वर मेडिकल स्टोर के संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नकली कफ सिरप तैयार कर उसे बाजार में बेचने का गंभीर आरोप है।

संचालक गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सीताराम साहू अपने मेडिकल स्टोर में “बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला” नामक दवाई बेच रहा था। दवाई की बोतल पर न तो बैच नंबर, न निर्माण तिथि और न ही एक्सपायरी तिथि अंकित थी। औषधि निरीक्षकों को शक होने पर सैंपल लिया गया और जांच के लिए औषधि प्रशिक्षण प्रयोगशाला भेजा गया।

जांच में पाई गई नकली दवा

जांच रिपोर्ट में यह दवा अमानक और नकली पाई गई। इसके बाद विभाग ने बोतल पर छपे फार्मा कंपनी के नाम से संपर्क किया, जहां कंपनी ने स्पष्ट किया कि उस नाम से उन्होंने कोई दवा बनाई ही नहीं है। इस पुष्टि के बाद यह साफ हो गया कि बाजार में बिक रही दवा पूरी तरह से नकली है।

आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत

खाद्य एवं औषधि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुलेश्वर मेडिकल स्टोर के संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नकली दवाओं की बिक्री आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix