
दीपावली के बाद Raipur पुलिस का सघन अभियान, नाबालिगों के साथ कार्रवाई पर थाने में हंगामा
रायपुर। दीपावली के बाद शहर में बढ़ी घटनाओं को देखते हुए रायपुर पुलिस ने मंगलवार शाम सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जांच से लेकर शराब दुकानों पर भी पुलिस की टीमें तैनात की गईं। अभियान में एएसपी, सीएसपी, टीआई समेत सभी थानों का बल शामिल रहा।

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान नाबालिगों से पुलिस की सख्ती पर विवाद
कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान कुछ नाबालिग ट्रिपल सवारी में पकड़े गए। इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने नाबालिगों के कपड़े उतरवाकर उन्हें लॉकअप में बंद किया, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और जोरदार हंगामा किया।
कोतवाली पुलिस ने आरोपों से किया इनकार
मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर सिर्फ चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रिपल सवारी के चलते नाबालिगों पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया। कपड़े उतरवाने और दुर्व्यवहार के आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



