
Raipur: युवक की चाकू मारकर हत्या, मामूली Traffic विवाद बना मौत का कारण
रायपुर, 11 अगस्त, 2025
रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में रविवार रात एक मामूली ट्रैफिक विवाद ने 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय हेमंत कोठारी की जान ले ली। डीडी नगर थाना प्रभारी एस.एन. सिंह के अनुसार, हेमंत कोठारी चंगोराभाठा क्षेत्र में डिलीवरी करने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की मामूली टक्कर पप्पू यादव नामक आरोपी की कार से हो गई।
टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आरोपी पप्पू यादव ने चाकू निकालकर हेमंत के सीने में वार कर दिया। हेमंत मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा दिलाने का आश्वासन दिया है।
हेमंत कोठारी विवाहित थे और दो छोटे बच्चों के पिता थे। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चे सदमे में हैं। परिवार ने सरकार से न्याय और आर्थिक मदद की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



