
Raipur में उर्स के दिन से लगातार 48 घंटे में 16 चाकूबाजी की घटनाएं, कई घायल
शहर के विभिन्न इलाकों में हुई वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उर्स के दिन से लेकर लगातार दो दिनों तक शहर में 16 जगहों पर चाकूबाज़ी की वारदातें सामने आईं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए और शहरवासियों में भय का माहौल बना।

चादर कार्यक्रम के दौरान और बाद में हुई घटनाएं
जानकारी के अनुसार, उर्स के दिन से ही शहर के कई इलाकों में विवाद और झगड़ों के बाद चाकूबाजी की घटनाएं लगातार होती रही। सबसे ज्यादा मामले थाना कोतवाली, गोलबाजार और पुरानी बस्ती क्षेत्रों में दर्ज किए गए।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इन लगातार हुई हिंसक घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों ने भी सोशल मीडिया और स्थानीय प्लेटफॉर्म पर चिंता जताई है कि त्योहार और कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं।
कई लोग घायल
इन 16 वारदातों में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



