
Raipur: लोहे का चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार
रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को लोहे का चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना मरीन ड्राइव बीएसयूपी कॉलोनी के पास की है। आरोपी के पास से पुलिस ने लोहे का चाकू बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
22 अक्टूबर 2025 को थाना तेलीबांधा में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी की अनुमति से पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।
उपनिरीक्षक और आरक्षक ने की गिरफ्तारी
उपनिरीक्षक हेमलाल और आरक्षक अजित खलखो ने गवाह बलदेव सोनी और मुकेश कोडवानी के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का चाकू मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



