
Raipur: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, 14 इंच का धारदार हथियार जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में नए साल के पहले दिन असामाजिक तत्वों के खिलाफ उरला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना उरला क्षेत्र के कैलाश नगर झंडा चौक पर खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि झंडा चौक कैलाश नगर में एक युवक हथियार लहराकर आम लोगों में दहशत फैला रहा है।
14 इंच का धारदार चाकू बरामद
सूचना पर उप निरीक्षक चंद्रवंशी के नेतृत्व में उरला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 इंच का धारदार चाकू बरामद किया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर हथियार को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी की पहचान
- गिरफ्तार आरोपी का नाम
- तोरण वर्मा, पिता बुद्धेश्वर वर्मा, उम्र 23 वर्ष
- निवासी – झंडा चौक, कैलाश नगर, बिरगांव बताया गया है।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 02/26, धारा 25 एवं 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



