February 13, 2026
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार

Feb 12, 2026

कांबिंग गश्त अभियान से अपराध जगत में हड़कंप, 300 पुलिसकर्मी रहे तैनात
बिलासपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक ही रात में 126 वारंटियों और 11 लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 41 निगरानीशुदा गुंडा-बदमाशों की सघन जांच कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया। इस समन्वित कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

डीआईजी सह एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित वारंटों की तामिली, फरार आरोपियों की धरपकड़ और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना था। इसके लिए जिलेभर में लगभग 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
50 स्थाई वारंटी सहित 126 की गिरफ्तारी
अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थाई वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार थे और न्यायालय में लंबित प्रकरणों में इनकी तलाश की जा रही थी।

इसके अलावा हत्या, मारपीट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त 11 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया है।

10 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 41 गुंडा-बदमाशों की जांच
पुलिस ने अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि इनकी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए संभावित खतरा बन सकती थीं।

कांबिंग गश्त के दौरान निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा-बदमाशों की भी विधिवत जांच की गई। उनके वर्तमान व्यवहार, गतिविधियों और संपर्कों का सत्यापन किया गया तथा भविष्य में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अवैध हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में ऐसे 105 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix