
Raipur VIP रोड पर Nude Party : Police की सख्ती के बावजूद अवैध आयोजन जारी
रायपुर, 20 सितंबर 2025, दोपहर 11:51 बजे
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड के पॉश क्लबों और फार्महाउसों में आज और कल न्यूड पार्टी’ के नाम से चर्चित अवैध आयोजनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ड्रग सिंडिकेट के हालिया खुलासे के बाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘निश्चय अभियान’ के तहत शुक्रवार को रेंज स्तर पर की गई बड़ी कार्रवाई के बावजूद इवेंट मैनेजर नई चालाकी अपनाते हुए इन पार्टियों को डांस पार्टी के भेष में आयोजित करने की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, इन पार्टियों में नशे की खुली बिक्री, अवैध शराब की होली और हथियारों का प्रदर्शन आम बात है, जो युवाओं को गुमराह करने का बड़ा खतरा बन चुका है।

ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ ‘निश्चय अभियान’: 381 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश मिश्रा के सख्त निर्देश पर शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे से ही एक संयुक्त अभियान शुरू हो गया। रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी और गरियाबंद के पांचों जिलों में 142 पुलिस टीमों ने 800 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ 381 से ज्यादा संदिग्ध ठिकानों पर धावा बोला। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार, शराब तस्करी और हथियारबंद असामाजिक तत्वों को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 33 मामलों में 35 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 72.420 किलो गांजा, 600 ग्राम अफीम, 50 ट्रामाडोल कैप्सूल और 20 अन्य नशीली गोलियां जब्त की गईं। आबकारी विभाग की कार्रवाई में 98 अवैध शराब बिक्री के मामले दर्ज हुए, जिसमें 98 आरोपी पकड़े गए। कुल 1,724 लीटर से अधिक महुआ, देशी शराब और विदेशी ब्रांड की तस्करी वाली शराब बरामद हुई, जिसमें रायपुर से 929 लीटर, महासमुंद से 280 लीटर, बलौदाबाजार से 215 लीटर, धमतरी से 17 लीटर और गरियाबंद से 283 लीटर शामिल हैं।

आर्म्स एक्ट के 12 मामलों में 12 अवैध हथियार, जिनमें देशी पिस्तौल और चाकू-कटारी जैसे धारदार हथियार प्रमुख थे, जब्त किए गए। इसके अलावा, 20 फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और 25 के खिलाफ स्थायी वारंट तामील किए गए। 82 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां, 4 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामले, 2 सट्टेबाजी के रैकेट (जिनसे 1,100 रुपये बरामद) और 91 संदिग्धों की आरोपी परेड भी की गई। कुल मिलाकर 200 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं, जो रेंज स्तर पर एक रिकॉर्ड है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



