February 1, 2026
रायपुर: विधानसभा घेराव के दौरान दिव्यांगों के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार

रायपुर: विधानसभा घेराव के दौरान दिव्यांगों के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार

Jul 16, 2025

रायपुर। अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव करने निकले दिव्यांगों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि अपमानजनक व्यवहार भी किया


पुलिस ने की मारपीट, कपड़े फाड़े

दिव्यांगों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें घसीट-घसीट कर मारपीट की। इस दौरान महिला दिव्यांगों और उनके परिजनों के कपड़े फाड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज भी की, जिससे उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची।


मोबाइल छीने, वीडियो बनाने से रोका

प्रदर्शन के दौरान कुछ दिव्यांग वीडियो बना रहे थे, ताकि पुलिस के व्यवहार का सबूत दर्ज किया जा सके। हालांकि, पुलिस ने उनके मोबाइल छीन लिए और वीडियो बनाने से रोक दिया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


थाने ले जाने की धमकी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें थाने ले जाने की धमकी दी। दिव्यांगों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस के इस रवैये से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix