
Raipur:उरला पुलिस की कार्रवाई: युवक से 30 पौव्वा अवैध शराब जब्त
मुखबिर की सूचना पर छापा
रायपुर जिले के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंकज ऑक्सीजन के सामने खाली राइस मील की बाउंड्री के पास एक व्यक्ति शराब बिक्री के लिए खड़ा है।

आरोपी की गिरफ्तारी
सूचना पर महिला प्रआर प्रमिला कुंजाम और हमराह आरक्षक टीम ने मौके पर रेड किया। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ा, जो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब रखे हुए था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितेश मांडले उर्फ लिंडो बादशाह (20 वर्ष), निवासी ईतवारी बाजार, बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर बताया।
बरामद अवैध शराब
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौव्वा देशी मसाला मदिरा, कुल 5.440 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3000 बताई जा रही है, जब्त की।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी रितेश मांडले के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 305/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



