March 2, 2026
Raipur : नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश, फैली सनसनी

Raipur : नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश, फैली सनसनी

Oct 10, 2025

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमनेर गांव से एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर आयी है। गांव के एक नाले से अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानते हुए हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार शव जिस हालत में मिला और आसपास के हालात को देखकर लगता है कि युवक की मौत स्वाभाविक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने दी थी, जिन्होंने सुबह नाले के पास कुछ अजीब सा देखा और पास गए तो पता चला कि वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र के लोगों से पूछताछ किया, फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों और लापता लोगों के रजिस्टर से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix