
Raipur: भाजपा नेता के घर के बाहर चोरी, कार में तोड़फोड़ कर दीपावली गिफ्ट और दस्तावेज़ ले उड़े चोर
रायपुर। राजधानी के वीआईपी स्टेट शंकर नगर इलाके में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के निवास के बाहर खड़ी कार में अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ कर दीपावली के गिफ्ट पैक और जरूरी दस्तावेज़ चोरी कर लिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सूत्रों के मुताबिक, चोरों ने पकड़ाए जाने के डर से कार में लगा DVR कैमरा भी उखाड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



