
Raipur:थाना खरोरा पुलिस ने बीच सड़क पर केक काटकर रास्ता जाम करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना: खरोरा, जिला-रायपुर
अपराध क्रमांक: 644/25, धारा: 126(2), 3(5) BNS
आरोपियों के नाम और पते:
- वकार आलम, पिता मोहम्मद वजीर, उम्र 23 वर्ष
- आदित्य, पिता वीरेंद्र सिंह पुढीर, उम्र 19 वर्ष
- हर्ष, पिता धर्मेंद्र गुप्ता, उम्र 27 वर्ष
सजल सिंह, पिता गुरमीत सिंह, उम्र 27 वर्ष - गौरव, पिता राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, उम्र 25 वर्ष
सभी निवासी: खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण:
प्रार्थी ने थाना खरोरा में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 18-19 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि 12:00 से 12:30 बजे के बीच, वह अपनी वेगनआर कार (क्रमांक HR10AE 7576) से तिल्दा से बनरसी जा रहा था। उसी दौरान खरोरा में मसल मेनिया जिम के सामने वकार आलम, सजल भाठिया और उनके अन्य साथियों ने बीच सड़क पर कार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। वे लोग जोर-शोर से आतिशबाजी कर रहे थे, केक काट रहे थे, और “हैप्पी बर्थडे” चिल्ला रहे थे। इस कारण सड़क पर जाम लग गया, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
पुलिस की कार्यवाही:
प्रार्थी की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। साथ ही, धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय तहसील न्यायालय खरोरा में पेश किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



