March 5, 2026
Raipur में बड़ी कार्रवाई: 5 साल से फरार ठग गिरफ्तार

Raipur में बड़ी कार्रवाई: 5 साल से फरार ठग गिरफ्तार

Dec 12, 2025

रायपुर। एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीम ने पांच साल से फरार चल रहे ठग राकेश भभूतमल को आखिरकार हिरासत में ले लिया है। आरोपी को कल शाम कोर्ट परिसर से पकड़ा गया।

फर्जी सीए बनकर आधार–पैन लेकर कर रहा था करोड़ों की ठगी

आरोप है कि राकेश स्वयं को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड लेता था और उनके नाम पर लोन निकालता था। बदले में उन्हें मोटा मुनाफा देने का झांसा देता था। अब तक वह करीब 50 करोड़ की ठगी कर चुका है।

तीन साल में 12 से ज्यादा एफआईआर दर्ज

राकेश के खिलाफ वर्ष 2021, 2022 और 2023 में रायपुर मौदहापारा, कोतवाली, सिविल लाइंस के अलावा राजनांदगांव और दुर्ग में 12 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। कई डॉक्टर, अधिकारी और व्यवसायी उसकी ठगी का शिकार हुए थे।

गिरफ्तारी वारंट कैंसल कराने कोर्ट पहुंचा, वहीं दबोचा गया

बीते दिन राकेश अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को कैंसल कराने कोर्ट पहुंचा था। इसी सूचना पर एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीम पहले से मौजूद थी और आरोपी को वहीं से हिरासत में ले लिया।

पूछताछ जारी, जल्द लिया जाएगा रिमांड

एसीबी–ईओडब्ल्यू ने राकेश से पूछताछ शुरू कर दी है। आज उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि पूरे ठगी नेटवर्क का खुलासा हो सके।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix