
Raipur: देवपुरी एग्रीकल्चर यार्ड में चोरी की बड़ी वारदात
अज्ञात चोरों ने नए ट्रैक्टरों से बैटरी और केबल पार किए
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित अरुण एग्रीकल्चर यार्ड में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां महिंद्रा कंपनी के नए ट्रैक्टरों से बैटरियां और इंजन केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गईं। यार्ड प्रबंधन ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। चोरी की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है।

यार्ड में खड़े 15-20 ट्रैक्टर बने निशाना
कमल विहार, रायपुर निवासी एवं अरुण बजाज शोरूम, देवपुरी के जनरल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे बिक्री के लिए 15 से 20 महिंद्रा शोल्ड ट्रैक्टर यार्ड में पहुंचाए गए थे। सभी ट्रैक्टरों को नियम के अनुसार वहां पार्क किया गया था।
दो दिन बाद खुला चोरी का मामला
शिकायतकर्ता के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह लगभग 11 बजे जब वे यार्ड पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कई ट्रैक्टरों की बैटरियां और इंजन केबल गायब थीं। इसके बाद तुरंत पुलिस में मामले की सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। चोरी की इस वारदात से यार्ड प्रबंधन में खासी नाराजगी और चिंता का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



