March 7, 2026
Raipur में अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 42 पाव देशी शराब बरामद

Raipur में अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 42 पाव देशी शराब बरामद

Jan 19, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त अभियान तेज करते हुए रायपुर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में अवैध रूप से तैयार की जा रही देशी मदिरा बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सचिव आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष अभियान
आबकारी विभाग के सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। विभाग का उद्देश्य जिले में अवैध मदिरा के उत्पादन, परिवहन और बिक्री को पूरी तरह रोकना है।

तिल्दा थाना क्षेत्र में 42 पाव देशी मदिरा जब्त
पहली बड़ी कार्रवाई गांधी वार्ड, पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 09 (थाना तिल्दा) में हुई। यहां निवासी नंदकुमार धृतलहरे (पिता ठाकुरराम धृतलहरे) के घर से छापेमारी के दौरान 42 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) अवैध रूप से तैयार की हुई बरामद की गई।

रोहतास: 226 लीटर देसी-विदेशी शराब के ...

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
आबकारी विभाग की टीम ने दोनों स्थानों से अवैध मदिरा जब्त करने के साथ ही संबंधित आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix