March 7, 2026
Raipur: डॉल्फिन कॉलोनी में सनसनी,  8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Raipur: डॉल्फिन कॉलोनी में सनसनी,  8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Jan 11, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित डॉल्फिन कॉलोनी में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान असलम अंसारी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रीवा, मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

एक हफ्ते में दूसरा सुसाइड

गौरतलब है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा आत्महत्या का मामला है। इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 वर्षीय युवती हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने आत्महत्या की थी, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix