
Raipur से 24 घंटे में इंडिगो की 20 उड़ानें रद्द
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के फ्लाइट क्रू स्टाफ और पायलट की कमी का असर लगातार दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में एयरलाइन ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोवा और कोलकाता आने-जाने वाली करीब 20 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे 7 हजार से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं। एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री घंटों से फंसे हुए हैं और सही जानकारी न मिलने से नाराज़ हैं।

स्टाफ और पायलट की कमी बनी बड़ी वजह
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कुछ दिनों से स्टाफ की भारी कमी से जूझ रही है। पायलट की अनुपलब्धता और शेड्यूलिंग की समस्या के कारण बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द हो रही हैं। रायपुर में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
आज फिर 3 महत्वपूर्ण फ्लाइटें रद्द
6 दिसंबर को भी कोलकाता, हैदराबाद और इंदौर की 3 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। इससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। कई लोग एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम समय में फ्लाइट संचालन रद्द होने की जानकारी मिली।
यात्रियों की बढ़ रही परेशानी
परेशान यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन की तरफ से किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। कई यात्रियों ने बताया कि बोर्डिंग से पहले अचानक फ्लाइट रद्द की घोषणा की गई।

एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल
फ्लाइट रद्द होने के बाद रिफंड, री-शेड्यूलिंग और आगे की यात्रा को लेकर यात्री इंडिगो काउंटर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं। कई लोग परिवारों समेत घंटों से इंतज़ार कर रहे हैं।
यात्रियों ने कार्रवाई की मांग की
यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं कि
•उन्हें समय से अपडेट नहीं मिल रहा,
•न ही अगले विकल्प बताए जा रहे हैं।
कई यात्रियों ने DGCA से एयरलाइन पर कार्रवाई की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



