March 3, 2026
Raipur : सफाई कर्मियों ने निगम को दी चेतावनी, दिवाली से पहले वेतन नहीं तो काम बंद करेंगे

Raipur : सफाई कर्मियों ने निगम को दी चेतावनी, दिवाली से पहले वेतन नहीं तो काम बंद करेंगे

Oct 9, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है। नगर पालिका निगम के 3300 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान न होने के कारण 14 अक्टूबर से काम बंद करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 13 अक्टूबर तक भुगतान नहीं किया गया, तो शहर के 70 वार्डों में काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि सफाई कर्मचारी अगर हड़ताल पर गए तो राजधानी में रोजाना निकलने वाले 400-500 टन कचरे का प्रबंधन प्रभावित होगा, जिससे सड़कों पर गंदगी का अंबार लग सकता है।

3 महीनें से नहीं मिला वेतन

राजधानी में सफाई कर्मचारियों की नाराजगी का मुख्य कारण नगर निगम द्वारा पिछले तीन महीनों से वेतन भुगतान में देरी है। कुल लगभग 15 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, जिसमें प्रति माह करीब 5 करोड़ रुपये का हिसाब आता है। 27 ठेकेदारों के माध्यम से चलाए जा रहे इन सफाई कार्यों में कर्मचारी लंबे समय से परेशान हैं। एक सफाई कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “हम शहर को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन दिवाली जैसे पर्व पर खाली हाथ रहने की नौबत आ गई है। क्या हमारा परिवार भूखा रहेगा?”

महापौर मीनल चौबे का बयान
Raipur : सफाई कर्मियों ने निगम को दी चेतावनी, दिवाली से पहले वेतन नहीं तो काम बंद करेंगे

महापौर मीनल चौबे ने कहा, “हम कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। दिवाली से पहले कम से कम दो महीने का भुगतान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को बाधित नहीं होने देंगे।” हालांकि, कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान न हुआ, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है, जिसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ सकता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix