
Raipur: सैलून कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार — एक नाबालिग भी शामिल
रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत मोवा स्थित आर्यन युनिक सैलून में काम करने वाले कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन युवक और एक नाबालिग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रुपये की मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने सैलून कर्मचारी पर हमला कर घायल कर दिया था।

रुपये को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 अक्टूबर 2025 की है। प्रार्थी मेराज आलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ युवक उसके पास रुपये की मांग को लेकर आए थे। जब उसने देने से इनकार किया, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी चारों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।
चाकू जब्त, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपी को बाल न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा, जबकि अन्य तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



