
Raipur में आधी रात सड़क पर केक काटने और हंगामा करने वाले 9 युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में आधी रात को सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाना नौ युवकों को भारी पड़ गया। पंडरी थाना पुलिस ने सड़क पर केक काटकर हंगामा करने वाले सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला ददलसिवनी क्षेत्र का है, जहां युवकों ने सड़क के बीच अपनी कार खड़ी कर उत्पात मचाया।

सड़क के बीच में कार खड़ी कर बोनट पर काटा केक
घटना 10 और 11 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि 12:15 से 1:00 बजे के बीच की है। आरोपियों ने एकता चौक,
ददलसिवनी के पास अपनी स्कॉर्पियो कार (क्रमांक CG10 AR-3300) सड़क के बीच में खड़ी कर दी। इसके बाद कार के बोनट पर केक रखकर बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू कर दिया।
तेज आवाज में नारेबाजी और हंगामा
केक काटने के बाद युवक तेज आवाज में चिल्लाने और नारेबाजी करने लगे। देर रात हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके से सभी युवकों को पकड़ा
सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संजय साहू समेत कुल 9 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की हरकतें आम लोगों की सुरक्षा और यातायात में बाधा डालती हैं इसलिए सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



