
Raipur ग्रामीण जिला बीजेपी के पदाधिकारियों की घोषणा, संतोष शुक्ला और ललिता वर्मा बने महामंत्री
रायपुर। रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। अभनपुर के संतोष शुक्ला और ललिता वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने कुल 29 पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें 5 उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गठित की गई है।




