
Raipur: रायपुर सेंट्रल जेल बना अय्याशी का अड्डा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल के भीतर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बंद आरोपी खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए न केवल वीडियो कॉल करता दिख रहा है, बल्कि जेल के अंदर अपने दबदबे और अय्याशी का प्रदर्शन भी करता नजर आ रहा है।
वीडियो वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच बैरक नंबर 15 में शूट किया गया है। वीडियो में दिखने वाला आरोपी है – मोहम्मद राशिद अली उर्फ राजा बैज़ाद, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार होकर 11 जुलाई 2025 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

जेल के अंदर से चला रहा नशे ओर वसूली का नेटवर्क
राजा बैज़ाद पर आरोप है कि वह जेल के अंदर से ही नशे और वसूली का नेटवर्क चला रहा था, और यह सब कुछ जेल के कुछ अंदरूनी कर्मचारियों की मिलीभगत से संभव हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जेल के भीतर मोबाइल, इंटरनेट और वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं आरोपी तक कैसे पहुंचीं? क्या जेल अब अपराधियों के लिए “आरामगाह” बन चुकी है?
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



