
Raipur: पुरानी रंजिश में लव साहु पर जानलेवा हमला, चार फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। उरला थाना पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत पुरानी रंजिश के चलते लव साहु पर जानलेवा हमला करने वाले चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बेसबॉल स्टिक भी बरामद किए हैं।

घटना का विवरण
दिनांक 25 मई 2025 को दोपहर करीब 01:40 बजे लव साहु अपने साथियों के साथ नागेश्वर नगर उर्मिया मार्केट के पास बैठा था। पानी पाउच लेने के लिए वह पास ही गया तभी उसने “बचाओ बचाओ” की आवाज लगाई। मौके पर पहुंचने पर लोगो ने देखा कि लव साहु खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। उसके पेट के दाहिने हिस्से और पीठ पर 4-5 गंभीर चोटें थीं। घायल अवस्था में उसे तुरंत एनकेडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 102/25 के तहत धारा 190, 191(3), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी रेहान खान, तुफान अली, सोएब अहमद, मोहम्मद सैफ उर्फ मारूफ और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते लव साहु पर हमला करने की योजना बनाई थी। हमले में चाकू और बेसबॉल स्टिक का इस्तेमाल किया गया। रेहान खान को 26 मई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
ऑपरेशन निश्चय के तहत गिरफ्तारी
बाकी चार फरार आरोपियों की तलाश में उरला थाना पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 11 अक्टूबर 2025 को तड़के सुबह दबिश दी। इस दौरान सोएब अहमद, मोहम्मद सैफ उर्फ मारूफ, मोहम्मद जुनैद राईन और तुफान अली उर्फ दानिश अली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने सोएब अहमद से एक बेसबॉल स्टिक और मोहम्मद सैफ से लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- सोएब अहमद: पिता रफीक अहमद, उम्र 20 वर्ष, निवासी गाजी नगर, बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।
- मोहम्मद सैफ उर्फ मारूफ: पिता मोहम्मद निसार अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।
- मोहम्मद जुनैद राईन: पिता फारूक अब्दुला, उम्र 21 वर्ष, निवासी गाजी नगर, बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।
- तुफान अली उर्फ दानिश अली: पिता कल्लन अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी गाजी नगर, बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



