
Raipur पुरानी बस्ती में पकड़ा गया Farji सब इंस्पेक्टर आशीष घोष
रायपुर में एक फर्जी पुलिस वाला आशीष घोष (उर्फ आशीष दास, आशीष शर्मा, आशीष सिंह राजपूत) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस व्यक्ति ने खुद को सब इंस्पेक्टर और एसीबी अधिकारी बताकर थानों में घूम-घूमकर लोगों को डराता-धमकाता था। उसे पुरानी बस्ती इलाके में एसीबी अधिकारी बनकर घूमते हुए पुरानी बस्ती पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया और लंबी पूछताछ की, जिसमें शहर के कई पुलिसकर्मियों से उसके संबंध सामने आए।

इस फर्जी पुलिस वाले पर आरोप है कि वह ड्रग्स मामले में फंसे एक बड़े कारोबारी के होटल पर जाकर उससे 5 लाख रुपये की वसूली करने की मांग कर चुका है। उसने कारोबारी को ड्रग्स केस से बचाने का झांसा भी दिया था, लेकिन कारोबारी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच के एक हवलदार ने आशीष को इस कारोबारी और उसके बेटे की जानकारी भी दी थी।
पुरानी बस्ती पुलिस का कहना है कि फिलहाल ड्रग्स केस में वसूली की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच जारी है, जिससे उसके अन्य संबंधों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस मामले में जिस कारोबारी से पैसे मांगे गए, उसने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है, इसलिए अभी तक पैसे की वसूली या धमकी के लिए कोई केस दर्ज नहीं हो पाया है।

यह फर्जी पुलिस वाला मामला रायपुर में बढ़ते ड्रग्स रैकेट के बीच सामने आया है, जो इस आपराधिक नेटवर्क की जटिलता को दर्शाता है। पुलिस इस मामले की जांच जारी रखे हुए है और आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर करने की कोशिश कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



