January 15, 2026
Raipur: चैतन्य बघेल से जेल में मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेता…

Raipur: चैतन्य बघेल से जेल में मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेता…

Nov 15, 2025

रायपुर। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा बरार के रायपुर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने आरोप लगाया कि राजा बरार ने अपने दौरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं या आंदोलनों में जेल गए नेताओं से मिलने की बजाय सीधे शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल से जेल में मुलाकात की, जो किसी राजनीतिक दमन का शिकार नहीं हैं।

बीजेपी पर लगाया आरोप 

पांडेय ने कहा कि यह साफ संकेत है कि कांग्रेस आम कार्यकर्ताओं और पीड़ित लोगों के बजाय भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के साथ खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने अपने ही वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए व्यक्तियों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला कांग्रेस शासन में फैले व्यापक भ्रष्टाचार का उदाहरण है, और कांग्रेस नेतृत्व ऐसे आरोपियों को संरक्षण दे रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix