March 5, 2026
Raipur Police की ‘ड्राई डे’ स्ट्राइक,  टिकरापारा में 100 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raipur Police की ‘ड्राई डे’ स्ट्राइक,  टिकरापारा में 100 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Feb 3, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मठपुरैना स्थित देवारपारा इलाके में दबिश देकर भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को 2 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना देवारपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। डीसीपी (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में टिकरापारा थाना प्रभारी की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा।

बोरी में छिपाकर रखी थी शराब

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अजय सोनवानी (32 वर्ष) बताया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई पाई गई। आरोपी ने शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए और टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

जप्त सामग्री और कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की है:

  •   100 पौवा देशी शराब
  •   बिक्री की रकम
  •   कुल जुमला कीमती लगभग ₹12,000/-

टिकरापारा पुलिस ने आरोपी अजय सोनवानी पिता गोपीचंद सोनवानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix