February 1, 2026
Raipur Police का ‘क्लीन स्वीप’ अभियान, नॉर्थ जोन में 62 बदमाश गिरफ्तार

Raipur Police का ‘क्लीन स्वीप’ अभियान, नॉर्थ जोन में 62 बदमाश गिरफ्तार

Jan 30, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को नॉर्थ जोन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन और एडीसीपी आकाश मरकाम व एसीपी पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इसमें नॉर्थ जोन के सभी थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। पुलिस की टीमों ने तड़के ही गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।

इन थानों में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने नॉर्थ जोन के प्रमुख इलाकों को खंगाला। कुल 62 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है:

  • खमतराई और उरला: औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों पर नकेल कसी गई।
  • गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह: इन इलाकों में चाकूबाजों और संदिग्धों की धरपकड़ की गई।

बदमाशों को सख्त हिदायत

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए अपराधियों और उपद्रवी तत्वों को थाने लाकर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि शहर की शांति भंग करने की कोशिश की या किसी भी अपराध में संलिप्त पाए गए, तो उन पर और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस मुस्तैदी से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों ने चैन की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix