February 7, 2026
स्कूलों में ‘चाकूबाजी’ के बाद पुलिस सख्त: DCP ने ली प्राचार्यों की आपात बैठक, दिए कई सख्त निर्देश

स्कूलों में ‘चाकूबाजी’ के बाद पुलिस सख्त: DCP ने ली प्राचार्यों की आपात बैठक, दिए कई सख्त निर्देश

Feb 7, 2026

रायपुर: राजधानी रायपुर के स्कूलों में बढ़ती अनुशासनहीनता और हाल ही में एक छात्र द्वारा चाकू लहराने की गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। ‘संवाद से समाधान’ अभियान के तहत शनिवार को DCP उत्तर जोन मयंक गुर्जर ने जोन के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक ली। सिविल लाइन स्थित C-4 बिल्डिंग में आयोजित इस बैठक में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

छात्रों की होगी नियमित बैग चेकिंग

बैठक में पुलिस उपायुक्त (DCP) मयंक गुर्जर ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के भीतर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे स्कूलों में समय-समय पर विद्यार्थियों के बैग की औचक चेकिंग (Surprise Checking) सुनिश्चित करें। इसके साथ ही छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य करने और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर कड़ा नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड पर फोकस

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को निम्नलिखित व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है कि, स्कूल परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में होने चाहिए और प्रवेश-निकास द्वार पर पैनी नजर रखी जाए। स्कूलों में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की समुचित व्यवस्था हो। अनुशासनहीन या संदिग्ध व्यवहार करने वाले छात्रों की नियमित काउंसलिंग कराई जाए ताकि उनके व्यवहार में सुधार हो सके।

पुलिस और स्कूल के बीच बढ़ेगा समन्वय

अपर पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पुलिस, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया। प्राचार्यों से कहा गया है कि यदि किसी छात्र के व्यवहार में असामान्यता दिखे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें।

संवाद से समाधान की पहल

DCP मयंक गुर्जर ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य डराना नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया। बैठक में मौजूद सभी प्राचार्यों ने पुलिस के इन निर्देशों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix