
रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 SI और ASI का तबादला ASP डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी किया आदेश
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ASP डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस तबादले में उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ तबादला
एसएसपी के आदेश के अनुसार, तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, तबादले की सूची में शामिल अधिकारियों के नाम और उनके नए कार्यस्थलों की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह तबादला शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया है। रायपुर पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।
👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



