
Raipur: फॉर्म हाउस में पुलिस का छापा, नशे में धुत 21 युवक-युवतियां हिरासत में
रायपुर। राजधानी रायपुर में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राइवेट पार्टी पर छापा मारा है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित JD फॉर्म हाउस में चल रही पार्टी के दौरान रायपुर पुलिस ने दबिश देकर नशे की हालत में मौजूद 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।
प्राइवेट पार्टी में शराब-नशे का खेल
पुलिस को सूचना मिली थी कि JD फॉर्म हाउस में देर रात प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया है, जहां खुलेआम शराब और नशे का सेवन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां युवक-युवतियां नशे में धुत पाए गए।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, थाने लाकर की गई पूछताछ
पुलिस ने सभी 21 युवक-युवतियों को मौके से हिरासत में लेकर विधानसभा थाना पहुंचाया। प्रारंभिक जांच के बाद सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि पार्टी के आयोजन की अनुमति थी या नहीं, साथ ही शराब कहां से और कैसे लाई गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



