March 3, 2026
Chhattisgrh : रायपुर पुलिस पर 2 लाख रुपये चुराने का आरोप

Chhattisgrh : रायपुर पुलिस पर 2 लाख रुपये चुराने का आरोप

Oct 22, 2025

रायपुर क्राइम ब्रांच के पांच पुलिसकर्मियों पर चोरी का आरोप लगा है। दुर्ग के एक कारोबारी ने धनतेरस के दिन पुलिसकर्मियों पर 2 लाख रुपए चुराने का आरोप लगाया है। उसने मामले की लिखित शिकायत दुर्ग SSP विजय अग्रवाल से की है।

जानकारी के मुताबिक, मयंक गोस्वामी का धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी की मानें तो वह धनतेरस के दिन धमतरी से अपने घर दुर्ग लौट रहा था। रास्ते में रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के बहाने कार रोकी। इस दौरान कार में रखे 2 लाख रुपए गायब हो गए।
पुलिसकर्मियों ने घर तक पीछा किया- कारोबारी


कारोबारी का कहना है कि यह रकम पुलिसकर्मियों ने निकाली है। उसका यह भी कहना है कि पैसे निकालने के बाद पुलिसकर्मी कार का पीछा करते हुए सीधे घर तक भी पहुंचे। फिलहाल, इस पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसएसपी ने मामला रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है।

रायपुर से होगी कार्रवाई

इस मामले में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद रायपुर से ही की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix