
Raipur Police ने प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
रायपुर पुलिस ने थाना कबीर नगर क्षेत्र के सोनडोंगरी तालाब के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप TUSCOREX SYRUP बिक्री हेतु रखने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 100 शीशी नशीली सिरप बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल बंजारे (सतनामी बस्ती पीपल पेड़), नंदन मिश्रा (मजगाँव, रीवा, मध्यप्रदेश), और सुरेंद्र सिंह (झुंझुनू, राजस्थान) ने नशीली सिरप को छुपाकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों के पास से नशीली सिरप की 100 शीशी और एक जगह से 37 अन्य शीशी भी बरामद हुई हैं। आरोपितों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 25 अगस्त 2025 को सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक ईशू अग्रवाल ने थाना प्रभारी कबीर नगर को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए।

अभियान में निरीक्षक सुनील दास, उप निरीक्षक लोकेश्वर सदावर्ति, सहायक उप निरीक्षक नारायण सेन सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस मामले का तेजी से अनुसंधान कर आगे के लिंक तलाश रही है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
इस सफलता से रायपुर पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाई में एक मजबूत संदेश गया है कि प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के धंधे पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



