
Raipur Police ने धारदार चाकू के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिनांक 30.08.2025 को रायपुर पुलिस ने थाना खमतराई क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पहला मामला: नोमित पटेल की गिरफ्तार
दिनांक 29.08.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी नोमित पटेल (पिता मोहित पटेल), उम्र 19 वर्ष, निवासी निमोरा थाना धरसींवा, रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। इसके विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 982/25 दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई।
दूसरा मामला: टी. ओम की गिरफ्तारी
इसके अगले दिन, 30.08.2025 को पुलिस को सूचित किया गया कि जूट मिल भनपुरी के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जूट मिल भनपुरी पहुँचकर आरोपी टी. ओम (पिता टी. लोकेश्वर), उम्र 19 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास रामेश्वर नगर, भनपुरी, रायपुर को गिरफ्तार कर उसका कब्जा से धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 988/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
नोमित पटेल, पिता मोहित पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी निमोरा थाना धरसींवा, रायपुर।
टी. ओम, पिता टी. लोकेश्वर, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास रामेश्वर नगर, भनपुरी, रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



