
Raipur पुलिस ने 3.700 किलो गांजा के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना तेलीबांधा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा रखने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.700 किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

घेराबंदी कर की गई सर्चिंग
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन श्री रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा पुलिस बल के साथ देवारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्चिंग की गई। तलाशी के दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली।
दो थैलों से मिला गांजा
पूछताछ में महिला ने अपना नाम आरती तेलासी, पति आशीष तेलासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, देवारपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर (छ.ग.) बताया। महिला के पास से एक सफेद प्लास्टिक का थैला और एक कपड़े का थैला बरामद हुआ।
जांच करने पर प्लास्टिक के थैले से 2.170 किलो एवं कपड़े के थैले से 1.530 किलो गांजा मिला। कुल वजन 3.700 किलो ग्राम पाया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामद गांजा को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 31/26 पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



