March 3, 2026
Raipur पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 निरीक्षकों का तबादला, कई थानों की जिम्मेदारी बदली

Raipur पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 निरीक्षकों का तबादला, कई थानों की जिम्मेदारी बदली

Dec 10, 2025

रायपुर। देर रात पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 9 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खास बात यह है कि डीएसपी–व्यापारी विवाद की जांच नहीं करने वाले निरीक्षक वासुदेव को लाइन अटैच किया गया है, जबकि निरीक्षक सचिन सिंह को ए.सी.सी.यू. का नया प्रभारी बनाया गया है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी बदले, नए थानेदारों की नियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार, क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय को खम्हारडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह निरीक्षक सचिन सिंह को क्राइम ब्रांच का नया प्रभारी बनाया गया है।
इन निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां
•राजेश सिंह – अब खमतराई थाना प्रभारी।
•नरेंद्र कुमार मिश्रा – राजेंद्र नगर थाना प्रभारी बनाए गए।
•अविनाश सिंह – तेलीबांधा थाना प्रभारी नियुक्त।

क्यों माना जा रहा है यह फेरबदल महत्वपूर्ण
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से रायपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर आलोचना हो रही थी। डीएसपी और व्यापारी के बीच विवाद मामले में निष्पक्ष जांच न होने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए वासुदेव को लाइन भेज दिया है। इसके साथ ही कई थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति कर प्रशासन ने मजबूत व्यवस्था बनाने की कोशिश की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix