February 1, 2026
रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 2.5 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 2.5 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार

Jul 15, 2025

रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में 2.530 किलोग्राम डोडा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अभियान के तहत सख्त निर्देश

रायपुर पुलिस को नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मुखबीरों की मदद, पेट्रोलिंग और सूचना संकलन के जरिए नशे के कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

दिनांक 14 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महिला थाना के सामने दीवार के किनारे बने लोहे के सीट के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर, निवासी तेलीबांधा, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.530 किलोग्राम डोडा, 1500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये) बरामद किया गया।

वैध दस्तावेज नहीं, गुमराह करने की कोशिश

आरोपी से डोडा रखने और बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।कानूनी कार्रवाईआरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 139/25, धारा 15, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर
पिता: शेख अब्दुल कदीर
उम्र: 42 वर्ष
पता: उद्योग भवन के पीछे, मकान नंबर 549, ब्लॉक नंबर 02, काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix