
Raipur में दीपावली पर जुआ-सट्टे का बोलबाला
पुलिस की सख्ती के बावजूद सक्रिय सटोरिए, देर रात तक सज रही ताश की बाजियां
रायपुर। दीपावली का त्योहार नज़दीक आते ही राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में जुआ और सट्टेबाजी का खेल फिर से जोरों पर है। ऑनलाइन बैटिंग एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद अब सटोरिए और जुआरी चौक-चौराहों, मोहल्लों और गलियों में ताश की बाजियां सजाकर सक्रिय हो गए हैं।

त्योहार की आड़ में चल रहा अवैध कारोबार
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली पर जुआ खेलने की परंपरा का हवाला देकर कई जगह अवैध सट्टेबाजी और हुड़दंग मचा हुआ है। देर रात तक चलने वाले इन खेलों से मोहल्लों में शांति भंग हो रही है और आए दिन झगड़े की स्थिति भी बन रही है।
पुलिस की कार्रवाई, 44 जुआरी गिरफ्तार
पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कई जगह दबिश दी और अब तक 44 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जुआ-सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि त्योहार की आड़ में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



