March 2, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 वर्षीय बुजुर्ग मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 वर्षीय बुजुर्ग मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Jul 25, 2025

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 वर्षीय बुजुर्ग मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

25 जुलाई 2025:

रायपुर, रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में 1.50 किलोग्राम गांजा के साथ एक 75 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के निर्देश पर की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गोबरा नवापारा, दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2025 को नवागांव में कृषि उपज मंडी के सामने छापेमारी की। सूचना थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

आरोपी के कब्जे से 1.50 किलो गांजा जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से 1.50 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये है, जब्त किया गया। आरोपी की पहचान घसिया राम साहू, पिता धीराजी, उम्र 75 वर्ष, निवासी धुमा चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना गोबरा नवापारा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 285/25, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा के सउनि शाबिर अली, प्रआर 901 रंजित साहू, आर. 467 हुलास साहू, आर. कशान रजा और पेट्रोलिंग स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अटल नगर और सीएसपी, अटल नगर, नया रायपुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सफल रही।

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix