March 4, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Jul 21, 2025

21 जुलाई 2025:

रायपुर, रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 48 किलो 360 ग्राम गांजा के साथ बिहार के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जप्त माल की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

रेलवे स्टेशन के पास रंगे हाथ पकड़े गए तस्कर

20 जुलाई 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास कुछ व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संजय सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरीनंदन नायक के निर्देशन में संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

टीम ने मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर तीन व्यक्तियों को चिन्हित कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रदीप कुमार सनोडिया, दिनेश गुप्ता और विनोद गुप्ता बताए, जो बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के निवासी हैं। उनके बैग की तलाशी में 48 किलो 360 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गांजा सम्बलपुर, ओडिशा से लाया गया

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे गांजा सम्बलपुर, ओडिशा से लाए थे। पुलिस अब इस प्रकरण में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि यह एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

जप्त सामान की कीमत 5 लाख रुपये

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48 किलो 360 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जप्त किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इस कार्रवाई के बाद थाना गंज में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों और एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट को नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. प्रदीप कुमार सनोडिया: उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम रूपहीटांड, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
  2. दिनेश गुप्ता: उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनई, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
  3. विनोद गुप्ता: उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रूपहीटांड, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना गंज के प्रभारी निरीक्षक भावेश गौतम, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक घनश्याम प्रसाद साहू, वीरेंद्र भार्गव, मुनीर रजा, पुरुषोत्तम सिन्हा, अभिषेक सिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण साहू, उपनिरीक्षक काशीराम मण्डावी, महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा बघेल, आरक्षक अशोक राठौर, दिनेश वर्मा और अर्जुन रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देता है और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix