March 3, 2026
Raipur  Police  की बड़ी कार्रवाई : सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Police की बड़ी कार्रवाई : सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Oct 1, 2025

रायपुर, 1 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी देवा महानंद उर्फ देवु पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 12.50 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त किया है।

मामला ऐसे खुला

थाना देवेंद्र नगर क्षेत्र के सेक्टर-01 में रहने वाले हरीश मोटवानी अपने परिवार के साथ नागपुर गए थे। 22 सितंबर को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और आलमारी व लॉकर से सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, मूर्तियां और नकदी गायब थे। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 190/25 धारा 331(ए), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पुलिस की जांच और कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।

टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

मुखबिर तैनात किए गए।

हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

जांच के दौरान देवा महानंद उर्फ देवु का नाम सामने आया, जो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

 

बरामद माल

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद किया :

  • सोना : लगभग 11 तोला
  • चांदी : लगभग 350 ग्राम (जेवर, बिस्किट, सिक्के, मूर्तियां)
  • नकद राशि : ₹1,20,000
  • घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटरसाइकिल (CG 04 DY 6261)

कुल बरामद माल की कीमत लगभग ₹12,50,000 आंकी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. देवा महानंद उर्फ देवु, पिता नानू महानंद, उम्र 23 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी थाना पंडरी, रायपुर।

2. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix